फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आम के पेड़ से लटका मिला बाग के चौकीदार का शव

आम के पेड़ से लटका मिला बाग के चौकीदार का शव

Fri, 29 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आम के पेड़ से लटका मिला बाग के चौकीदार का शव
28 पीबीटीपी 10
विज्ञापन



आम के पेड़ पर लटका मिला बाग के चौकीदार का शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूरिया (पीलीभीत)। पारिवारिक कलह के चलते महोफ गांव निवासी 25 वर्षीय चौकीदार सर्वेश कुमार ने शर्ट का फंदा बनाकर आम के पेड़ से फांसी लगा जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव बाग में पेड़ से लटकता मिलने पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के महोफ गांव निवासी सर्वेश पुत्र गौरीशंकर लतीफ खां के बाग में चौकीदारी करते थे। बुधवार दोपहर को उसका पत्नी सपना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गया। परिवार वाले काम पर चले जाने की बात सोचकर निश्चिंत हो गए। दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह पत्नी सपना बाग में पहुंची। यहां आम के पेड़ पर सर्वेश का शव शर्ट से बने फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। चीखपुकार होने पर कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद न्यूरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इसमें परिवारवालों ने बताया कि सर्वेश शराब के नशे में पत्नी से आए दिन झगड़ता रहता था। बुधवार को भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था। उन्होंने पारिवारिक कलह को ही आत्महत्या का कारण बताते हुए कानूनी कार्रवाई से इनकार किया। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अगर किसी तरह की कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed