{"_id":"59c62b544f1c1b98688b6057","slug":"181506159444-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किशोरी बरादमगी को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा किशोरी बरादमगी को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Updated Sat, 23 Sep 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर में आयोजित दावत में प्रेेमी को बुलाकर उसके साथ किशोरी के चले जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर इसको कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करना शुरू कर दिया। नतीजतन शुक्रवार की देर शाम लड़की पक्ष की ओर से दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए और बरामदगी न होने पर नाराजगी जताई। सीओ सिटी और कोतवाल से बातचीत के बाद 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर भीड़ लौट गई। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के घर पर चार दिन पहले दावत थी। इसमें उसने अपने साथ काम करने वाले युवक को भी बुला लिया। उसी के साथ उसका प्रेमी भी आया। जिसके बाद साथ वह परिवार वालों को गच्चा देकर निकल गई। इधर, किशोरी के परिवार वालों ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस तलाश कर रही थी कि शुक्रवार की रात मामला तूल पकड़ लिया। बरामदगी न होने पर गुस्साए लड़की पक्ष के दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर नाराजगी जताई। मौजूद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल एसके सिंह से बातचीत की। जिसमें जल्द बरामदगी की मांग की। ऐसा न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर कुछ लोग इसको सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने में भी लग गए। जिसके बाद अब प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है। एक जनप्रतिनिधि का नाम भी कोतवाली परिसर में खुलकर लिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि लड़की बालिग है या नहीं। उसकी बरामदगी के बाद ही तय किया जा सकेगा। परिवारीजन उसकी उम्र 14 साल बता रहे हैं। इसी को मानकर उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी युवक के बहनोई समेत दो रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस टीम भी मामले में सुरागकशी कर रही है।
विज्ञापन
---------