फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जंगल में जाने से रोकने पर वन दरोगा को पीटा

जंगल में जाने से रोकने पर वन दरोगा को पीटा

Wed, 15 May 2019 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
जंगल में जाने से रोकने पर वन दरोगा को पीटा
पूरनपुर। टाइगर रिजर्व जंगल में जाने से मना करने पर वनकर्मियों से धक्का-मुक्की कर वन दरोगा की जमकर धुनाई कर दी गई। घायल वन दरोगा की ओर से पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ पीटने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल वन दरोगा की सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

घटना टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में घुंघचाई क्षेत्र के कंपार्टमेंट चार में हुई। माला रेंज में तैनात वन दरोगा सियाराम अपने सहकर्मी निकासी मुंशी, वानगंज वीट प्रभारी अशोक कुमार, गढ़ा के वीट प्रभारी सत्यवीर सिंह सिंधु के साथ घुुंघचाई क्षेत्र में कंपार्टमेंट नंबर चार में गश्त कर रहे थे। वन दरोगा सियाराम ने बताया कि इस दौरान गांव जमुनिया जगतपुर निवासी भगवंत यादव, उनका पुत्र हरवंत यादव बैलगाड़ी पर गोबर भरकर कंपार्टमेंट चार में घुस आए। जंगल में प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचने पर पिता-पुत्र को मना किया गया और जंगल के बाहर जाने की चेतावनी दी। आरोप है कि इस पर पिता-पुत्र ने अभद्रता शुरू कर मारपीट शुरू कर दी। वन दरोगा सियाराम की जमकर पिटाई की गई। इस पर वन कर्मियों ने मौके से खिसक कर बमुश्किल अपनी जान बचाई। घायल वन दरोगा ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सीएचसी में वन दरोगा की डॉक्टरी जांच की गई। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि वन दरोगा सियाराम की ओर से गांव जमुनिया जगतपुर निवासी भगवंत यादव और उसके पुत्र हरवंत यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed