{"_id":"5a06eb054f1c1b9e678badf6","slug":"161510402821-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर की हत्या के दोनों आरोपी पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंद्रशेखर की हत्या के दोनों आरोपी पुलिस ने दबोचे
Updated Sat, 11 Nov 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
crimnal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर/पीलीभीत। भीमनगर कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल लाठी, दरांती और रस्सी बरामद की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को चालान कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा छत्रपति की भीमनगर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय चंद्रशेखर बृहस्पतिवार देर शाम साइकिल से नमक लेने निकला था। इसके बाद उसका शव डेढ़ किलोमीटर दूर गांव पत्ताबोझी के पास पड़ा मिला था। पिता विश्राम की ओर से पुलिस ने गांव पत्ताबोझी निवासी होरीलाल और बड़े उर्फ रामदुलारे के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया था। हत्याकांड का खुलासा करने के एसपी कलानिधि नैथानी के सख्त निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को दोनों हत्यारोपियों को पुलिस ने नगर की भगवंतापुर चुंगी के पास से धर दबोचा। आरोपी हत्याकांड के बाद फरार होने के लिए हरियाणा मजदूरी करने जा रहे थे। दोनों को पकड़कर कोतवाली लाया गया, यहां सख्ती से पूछताछ की गई। पहले तो आरोपी पुलिस को बरगलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बाद में हत्या की बात कबूली। इसके बाद पुलिस ने उनके पास से दरांती, दो लाठी और रस्सी को बरामद कर लिया। एसपी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शरीर पर आईं सोलह चोटें
चंद्रशेखर की किस तरह बेरहमी से हत्या की गई, इसका आंकलन उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बखूबी लगाया जा सकता है। उसका रस्सी से गला दबाने के साथ ही कई वार किए गए थे। यही कारण रहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 16 चोटें आईं हैं। उसका एक हाथ,पैर की हड्डी टूटी निकली है।
विज्ञापन
कपड़ों पर लगे खून के धब्बे धो दिए थे होरीलाल ने
हत्या करते वक्त खून निकलने पर कुछ खून की छींटे आरोपी होरीलाल के कपड़ों पर भी आ गई थी। ऐसे में आरोपी ने खून से सने कपड़ों को रात में ही धो दिया था, ताकि पुलिस की गिरफ्त में न आ सके। इसके अलावा दूसरा आरोपी बड़े उर्फ दुलारे वन्यजीवों की हड्डी, खाल की तस्करी करने के आरोप में जेल जा चुका है।
कभी जिगरी दोस्त थे, फिर हो गए खून के प्यासे
पुलिस के अनुसार मृतक चंद्रशेखर और दोनों हत्यारोपी डेढ़ साल पहले तक एक अच्छे दोस्तों में शुमार थे। वह साथ-साथ जंगल में लकड़ी बीनने और मजदूरी करने जाते थे। आरोपी होरीलाल का खेत भी मृतक के मकान के सामने था। ऐसे में उनका घर आना-जाना लगा रहता था। डेढ़ साल पहले जंगल में लकड़ी बीनते वक्त दोनों आरोपियों का वाचर गुड्डू से झगड़ा हो गया। इसमें चंद्रशेखर व उसके परिवार वालों ने वाचर का पक्ष लिया। यही से सालों पुरानी दोस्ती एक पल में दुश्मनी में बदल गई। बोलचाल समाप्त हो गई और आरोपी रंजिश मान गए। घटना की रात नमक लेकर चंद्रशेखर घर लौट रहा था। ग्राम पत्ताबोझी में रामभजन के खेत के पास खेत से वापस लौट रहे दोनों आरोपियों से आमना-सामना हो गया। चंद्रशेखर द्वारा आरोपियों के मुंह पर टार्च की रोशनी डालते ही गाली गलौच शुरू हो गई। सूनसान इलाका देख दोनों आरोपियों ने रंजिश के चलते उसको पकड़कर सड़क के नीचे खेत में ले जाकर मारपीट की। इसके बाद रस्सी से गला दबा दिया। चंद्रशेखर के शव को उसी की साइकिल पर रखकर दोनों आरेापी डेढ़ किलोमीटर ले जाकर छोड़ गए।
हत्या के मामले को पूरनपुर पुलिस द्वारा 18 घंटे के भीतर वर्कआउट कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या में इस्तेमाल रस्सी, लाठी आदि बरामद कर लिए हैं। उनको पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
कलानिधि नैथानी, एसपी