फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नकली नोट मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लगाई चार्जशीट

नकली नोट मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लगाई चार्जशीट

Tue, 16 Jul 2019 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
नकली नोट मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लगाई चार्जशीट
पीलीभीत। नकली नोट छापने के मामले में जेल भेजे गए दंपती समेत चारों आरोपियों के खिलाफ सुनगढ़ी पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट लगा दी है। अब उसको न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अप्रैल में मां यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में लगे नवरात्र मेले में मोहल्ला नखासा निवासी उद्देश्य दीक्षित को 500 के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने नोट छापने वाले सरगना मोहल्ला गोपाल सिंह डोरीलाल फाटक निवासी नितिन पटेल, उसकी पत्नी और मोहल्ला आसफजान निवासी शिवम को जेल भेजा गया था। पुलिस ने नितिन के घर से करीब पौने दो लाख के नकली नोट और नोट बनाने का सामान बरामद किया था। इस मामले की विवेचना कोतवाली से हटाकर सुनगढ़ी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम नरेश पाल सिंह को दी गई थी। उन्होंने विवेचना पूरी करने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि चार्जशीट लगा दी गई है। अब इसको कोर्ट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed