फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रसासन ने जेसीबी से ढहाई राइस मिल की 30 साल पुरानी दीवार

राइस मिलर ने 30 साल पहले चकरोड पर किया था कब्जा, दीवार ढहाई

Mon, 15 Jul 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रसासन ने जेसीबी से ढहाई राइस मिल की 30 साल पुरानी दीवार
पूरनपुर (पीलीभीत)। नायब तहसीलदार ने टीम के साथ पहुंचकर 30 साल पहले चकरोड पर कब्जा कर बनाई गई राइस मिल की दीवार को जेसीबी से ढहा दिया। मौके पर पहुंचे राइस मिलर और सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीकांत ने इस पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि दीवार 30 साल पहले बनाई गई थी। अगर चकरोड पर अतिक्रमण था, तो नोटिस देकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि असम हाइवे से गांव पिपरिया की ओर जाने वाले चकरोड पर 30 पहले सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कब्जा कर अपनी राइस मिल की दीवार बना ली थी। इससे चकरोड का निकास बंद हो गया था। इसकी शिकायत मिलने पर जब जांच कराई गई तो राइस मिल की दीवार चकरोड की भूमि पर पाई गई। इस पर रविवार को जेसीबी से दीवार को ढहा दिया गया। विरोध की स्थिति न हो, इसके लिए प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी भी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। उधर, दीवार गिराने की जानकारी मिलने पर राइस मिलर लक्ष्मीकांत भारद्वाज मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दीवार गिराने पर आपत्ति की। उनका कहना था कि चकरोड की भूमि पर राइस मिल की दीवार नहीं थी। दीवार तो वर्ष 1989 में बनवाई गई थी। अगर चकरोड की भूमि पर दीवार बनाई गई थी तो उसी समय क्यों नहीं रोका गया। नायब तहसीलदार का कहना था कि जांच में चकरोड की भूमि पर दीवार बनी मिली। चकरोड और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


साहब इधर भी तो हैं अवैध कब्जे
पूरनपुर। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर भरी गई नींव को राजस्व प्रशासन गलत मानते हुए भी नहीं हटवा पा रहा है। इसके अलावा असम हाइवे पर एक तालाब पर कब्जा कर बनाई गई चहारदीवारी भी नहीं हट पा रही है। इससे आसपास के लोगों में रोष है। नायब तहसीलदार का कहना है कि शीघ्र ही अवैध कब्जा कर बनाई गई नींव को उखड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में पीलीभीत रोड पर एलआईसी कार्यालय के सामने ग्राम समाज की भूमि है। भूमि के कुछ हिस्से पर करीब एक साल पहले कब्जा कर नींव भरवा ली गई थी। मामला संज्ञान में आने पर तत्कालीन एसडीएम ने हलका लेखपाल को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे। तब लेखपाल ने जेसीबी न मिलने का बहाना कर कब्जा नहीं हटवाया। इसके बाद ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही जेसीबी से बनाई गई दीवार को ढहाकर कब्जा हटवाया जाएगा। उधर, असम हाइवे पर गांव चांटफिरोजपुर के समीप सपा सरकार के शासन काल में कुछ माफिया ने तालाब पर अवैध कब्जा कर दीवार उठा ली थी। तत्कालीन एसडीएम ने दीवार उठवा रहे अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा भी था। इसके बाद बनाई गई दीवार को आज तक नहीं ढहवाया गया।

बीसलपुर में दूसरे दिन भी गरजी जेसीबी
बीसलपुर। नगर में रविवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चला। इससे खलबली मची रही। रविवार को भी अतिक्रमणकारियों और पालिका कर्मियों में नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस की मौजदूगी के चलते विरोध बेअसर रहा और जेसीबी बिना रुके अपना काम करती रही।

नगर में रविवार को दूसरे दिन सब्जी मंडी रोड से अभियान शुरू हुआ, जो स्टेशन रोड पर रेलवे क्रॉसिंग तक चला। अभियान के दौरान दुकानों और भवनों के आगे नालों, नालियों पर डाली गए स्लैब तोड़े गए। कई लोगों ने तो खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। दुकानदारों का अस्थायी अतिक्रमण भी हटवा दिया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों और नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों में कई बार तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते कोई भी अभियान में बाधा डालने का साहस नहीं कर सका। नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम अंसारी के निर्देशन में जेसीबी बिना रुके अवैध कब्जे हटाती रही। अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक अंकित कुमार, उपेंद्र शंखधार, हरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed