{"_id":"6b09e86882dc8009270673c4","slug":"passenger-found-unconscious-on-jan-nayak-express-dies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1020-190153-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जननायक एक्सप्रेस में अचेत मिला यात्री, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जननायक एक्सप्रेस में अचेत मिला यात्री, माैत
विज्ञापन
सिसवा बाजार। जननायक एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक यात्री अचेत अवस्था में मिला। ट्रेन के सिसवा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे कर्मियों ने उसे नीचे उतारकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के जितेंद्र शाह के रूप में हुई है।
स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे कंट्रोल को जननायक एक्सप्रेस में एक यात्री के अचेत होने की सूचना मिली। कंट्रोल के निर्देश पर स्टेशन प्रशासन ने ट्रेन के सिसवा पहुंचने पर यात्री को नीचे उतरवाया और अस्पताल भेजा।
जीआरपी पनियहवा चौकी प्रभारी दिविजय सिंह ने बताया कि आधार कार्ड से मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के मोतिहारी निवासी जितेंद्र शाह के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। संवाद