{"_id":"6b09e888bf32c83f84019afb","slug":"two-brothers-injured-after-being-beaten-with-sticks-case-registered-badaun-news-c-123-1-sbly1006-178636-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डंडे से पीटकर दो भाइयों को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डंडे से पीटकर दो भाइयों को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
उघैती। गांव रियोनाई में शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो भाइयों के साथ डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 11 नवंबर की रात करीब नौ बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान मोहल्ले का लवी पुत्र अखिलेश गुप्ता शराब के नशे में हाथ में डंडा लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने भाई जुगल किशोर को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई अनमोल को भी आरोपियों ने पीटा, जिससे उसके हाथ और शरीर में चोटें आईं।
शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने दोनों भाइयों को बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में थाना उघैती पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। संवाद