Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मध्य कश्मीर के चाडूरा में जेसीबी से एटीएम उखाड़ने की कोशिश, मशीन छोड़कर भागे चोर

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा में चोरों ने जेसीबी की मदद से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एटीएम उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया। वीरवार देर रात हुई इस वारदात में आरोपी एटीएम को उखाड़ने में तो कामयाब रहे, लेकिन उसे अपने साथ ले जाने से पहले ही पुलिस की आहट पाकर भाग निकले। वे मौके पर जेसीबी और एक अन्य वाहन छोड़ गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी देर रात जेसीबी और एक अन्य वाहन लेकर चाडूरा स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी की मदद से एटीएम को उखाड़ने और फिर दूसरे वाहन में लादकर ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस की गश्ती टीम के पहुंचने की आहट पर आरोपी मौके से भाग निकले। वे अपने साथ लाए दोनों वाहन भी वहीं छोड़ गए।
विज्ञापन


वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर से खुलेगा राज
शुक्रवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जेसीबी और दूसरे वाहन को कब्जे में ले लिया। जांच में अब दोनों वाहनों के चेसिस, इंजन और पंजीकरण नंबर के आधार पर उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में इस्तेमाल जेसीबी और दूसरा वाहन चोरी के थे या आरोपियों ने इन्हें किसी अन्य तरीके से हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस एटीएम बूथ और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इससे आरोपियों की संख्या, उनके आने-जाने के रास्ते और वारदात में इस्तेमाल वाहनों के बारे में सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पहले भी हुए हैं ऐसे प्रयास
प्रदेश में एटीएम उखाड़ने के प्रयास पहले भी हो चुके हैं। वर्ष 2017 में अनंतनाग और शोपियां, 2018 में कठुआ तथा 2019 में जम्मू में चोर एटीएम मशीनें ही उखाड़कर ले गए थे। 2023 में पुलवामा में भी बैंक का एटीएम चोरी हुआ था। चाडूरा में अब जेसीबी की मदद से एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया गया। इससे पहले भी प्रदेश में एटीएम चोरी की घटनाओं में संगठित गिरोहों की संलिप्तता सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed