{"_id":"5d24dd588ebc3e6ce97e9c1e","slug":"156269702115-pilibhit-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीर्णोद्धार को लेकर बनवाई गई धर्मस्थल की दीवार तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीर्णोद्धार को लेकर बनवाई गई धर्मस्थल की दीवार तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मोहल्ला थान सिंह में एक धर्मस्थल की दीवार तोड़ने के बाद विवाद हो गया। मोहल्ले के काफी लोग जमा हो गए और इसको गलत ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, दूसरे पक्ष ने निर्माण को अवैध बताकर उनकी रसोई की खिड़की जबरन बंद करने का आरोप लगाया। थाना पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी जब मामले का निस्तारण न हो सका तो एसडीएम-सीओ मौके पर पहुंचे और बारीकी से जानकारी कर समस्या का समाधान कराया। एसडीएम ने मंदिर में हो रहे निर्माण को सही बताते हुए उसको जारी रखने के निर्देश दिए।
शहर के मोहल्ला थान सिंह में दशकों पुराना शिव मंदिर है। इसका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। पड़ोस का एक परिवार इसका विरोध कर रहा है। उनका कहना है कि उनकी रसोई की खिड़की दीवार उठाए जाने के बाद बंद हो जाएगी। इधर मंदिर पक्ष के लोगों का कहना है कि रसोई से धुआं वहां पहुंचता है। इसके अलावा वह मंदिर की जगह पर दीवार उठा रहे हैं, न कि मकान की जगह पर कब्जा कर रहे हैं। इसी बात की लेकर कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई थी। सोमवार रात विरोध कर रहे परिवार के लोगों ने बनवाई गई दीवार को तोड़ दिया। इसके बाद मंदिर पक्ष के काफी लोग जमा हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। जानकारी अफसरों को भी दी गई। दूसरे दिन मंगलवार को एसडीएम वंदना त्रिवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर पूरे मामले की जानकारी की गई। इसमें मकान स्वामी की गलती पाए जाने पर एसडीएम ने उसको विरोध करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
मंदिर की तरफ दूसरे पक्ष ने अपनी खिड़कियां निकाल रखी थी। मांसाहार बनाए जाने पर वहां से धुआं मंदिर की तरफ पहुंचता था, इस वजह से भी लोगों को नाराजगी थी। मंदिर की दीवार अपनी जगह पर बनाई जा रही है, इसलिए उसको नहीं रोका जा सकता। उसको बनाने के लिए कह दिया है। बेवजह अवरोध डालने पर दूसरे पक्ष को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
- वंदना त्रिवेदी, एसडीएम सदर
देवस्थान से कब्जा न हटा तो देंगे धरना
बीसलपुर। गांव हीरापुर दुही के ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर देवस्थान की जगह से कब्जा न हटने पर तहसील परिसर में धरना देने की चेतावनी दी है। पत्र में कहा गया है कि गांव के कुछ दबंगों ने देवस्थान की ओर अपने घरों का दरवाजा निकालकर देवस्थान की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इससे पूजापाठ में व्यवधान हो रहा है। पत्र पर ग्राम प्रधान नरेश चंद्र, ओमप्रकाश बांदूराम, रामप्रताप, अशोक कुमार, गया प्रसाद, हंसपाल, सूरजपाल, मोहित भारती, पूरनलाल, धर्मवीर, बाबूराम, लालजीत आदि के हस्ताक्षर हैं।