फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खाद्यान्न व्यापारी का हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

खाद्यान्न व्यापारी का हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sat, 22 Jun 2019 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
खाद्यान्न व्यापारी का हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
पूरनपुर। खाद्यान्न व्यापारी और शिंभुआ गेहूं खरीद केंद्र के ठेकेदार घनश्याम दीक्षित की हत्या के मामले में भागे हुए चल रहे पानीपत के कलंदर चौक निवासी जवाहर अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के दो आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। जबकि दो आरोपियों का पुलिस पहले ही चालान कर चुकी है। जो जमानत पर चल रहे हैं। गांव सबलपुर निवासी 48 वर्षीय घनश्याम दीक्षित की तीस जून को बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर से वापस लौटते समय हालत खराब हो गई थी। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मेें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने छह जुलाई को घनश्याम दीक्षित के पुत्र आदर्श दीक्षित की ओर से चार अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। बिसरा रिपोर्ट में जहर के सेवन से घनश्याम दीक्षित की हत्या होना स्पष्ट हुआ। जांच में पुलिस ने घनश्याम की हत्या ढाई करोड़ रुपये का गेहूं हड़पने को राइस मिलर समरवीर सिंह, उनके भतीजे गौरव सिंह और तीन अन्य को तमंचा के बल पर जहर पिलाकर हत्या करना पाया। पुलिस ने तीस अगस्त को समरवीर सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया। नामजद उनके भतीजे गौरव सिंह ने कुछ दिन बाद कोर्ट में सरेंडर किया। तीन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहे थे। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि घटना में शामिल पानीपत के थाना किला के कलंदर साहब की दरगाह निवासी जवाहर अरोड़ा को शुक्रवार को गांव उदयकरनपुर नहर पटरी के समीप से गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। दो आरोपी अभी भी हाथ नहीं लग पाए हैं। शीघ्र ही उक्त दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed