फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एक हजार निवेशकों के डेढ़ करोड़ लेकर भागी सेविंग कंपनी

एक हजार निवेशकों के डेढ़ करोड़ लेकर भागी सेविंग कंपनी

Thu, 20 Jun 2019 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
एक हजार निवेशकों के डेढ़ करोड़ लेकर भागी सेविंग कंपनी
पीलीभीत। सेविंग कंपनी बनाकर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। इसमें मुरादाबाद और जहानाबाद के जालसाजों ने मेन मार्केट के पास कार्यालय खोलकर 20 एजेंटों को नौकरी देकर खाताधारकों से डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराए। इसके बाद समय सीमा पूरी होने पर जब रकम लौटाने की बारी आई तो आरोपी कंपनी बंद कर भाग गए। एजेंटों ने दबाव बनाया तो उनको धमकी देकर भगा दिया। एजेंटों ने बुधवार को एएसपी से मामले की शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम खाग निवासी रामऔतार, अनुज कुमार शुक्ला, ऊषा देवी, वीरबाला, सुखलाल समेत कई लोगों ने बुधवार सुबह पुलिस लाइन पहुंचकर एएसपी से शिकायत की। इसमें बताया कि सिविल लाइंस मुरादाबाद के रामगंगा विहार निवासी एक दंपती ने 2010 में एक सेविंग कंपनी का कार्यालय पीलीभीत में गैस चौराहे के पास झंकार मार्केट में खोला था। इसमें जहानाबाद के उझैनिया रंपुरा गांव के भी कई लोग थे। इसमें उनकी तरह कुल 20 एजेंट नौकरी पर रखे गए। सभी से करीब एक हजार निवेशकों के खाते खुलवाए और पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। समस्त एजेंटों ने एक हजार निवेशकों के करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराए। समय सीमा पूरी होने के बाद भी कंपनी ने लोगों के रुपये वापस नहीं किए और टालमटोल की जाती रही। चार माह पूर्व कंपनी का कार्यालय बंद कर दिया। इस पर एजेंटों ने जाकर बातचीत की तो छह जून को उनको मुरादाबाद ले गए। वहां अभद्र व्यवहार किया गया और कंपनी बंद होने की जानकारी देकर लौटा दिया। इस दौरान मारपीट भी की गई। नौ लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने आकर शिकायती पत्र दिया है। इसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये निवेशकों से जमा कराने के बाद कंपनी के भागने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed