फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   असम हाईवे पर बस और इनोवा में टक्कर, छह घायल

असम हाईवे पर बस और इनोवा में टक्कर, छह घायल

Fri, 14 Jun 2019 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
असम हाईवे पर बस और इनोवा में टक्कर, छह घायल
पूरनपुर। असम रोड पर बस और इनोवा की आमने-सामने भिड़ंत में इनोवा सवार छह से अधिक लोग घायल हो गए। लखनऊ से लौट रहे डीएम रास्ते में इस हादसे को देख रुक गए। जानकारी पर तहसीलदार समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। डीएम ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना और गंभीर रूप से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए। घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे हुई। पूरनपुर से खुटार जा रही इनोवा से खुटार की तरफ से आ रही प्राइवेट बस असम रोड के मुजफ्फरनगर गांव के पास आमने-सामने टकरा गई। इसी दौरान लखनऊ से लौटते वक्त खुटार की तरफ से आ रहे डीएम वैभव श्रीवास्तव हादसे का पता चलते ही घटनास्थल पर रुक गए। डीएम ने पूरनपुर सीएचसी पहुंचकर घायलों से जानकारी जुटाई। इनोवा सवार हरियाणा के आदर्श नगर निवासी 33 वर्षीय हरीश ने बताया कि वह पत्नी सपना (28), बेटी पीहू (05) और साथी प्रिंस समेत आधा दर्जन लोगों के साथ खुटार शादी समारोह में जा रहे थे। हरीश को छोड़ सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed