{"_id":"5ced7006bdec22073d79a8bd","slug":"15590646305-pilibhit-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का नहीं मिला सहयोग, फिर टली कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला। हुलकरी ढकिया में नाली बंद किए जाने की शिकायत पर एडीएम न्यायिक ने पिछले दिनों बीडीओ अमरिया को पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन पुलिस के सहयोग नहीं मिलने की वजह से कार्रवाई टलती दिख रही है। मामला अमरिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत हुलकरी ढकिया का है। दिव्यांग होरीलाल ने पिछले दिनों एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्रा को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसकी पत्नी भी दिव्यांग है। घर के पीछे कई सालों से बनी नाली के पानी के निकास को पड़ोसियों ने बंद कर दिया है। वर्तमान प्रधान से भी इस मामले की शिकायत की गई। एडीएम न्यायिक देवेंद्र मिश्रा ने शिकायत मिलने पर बीडीओ अमरिया को न्यूरिया पुलिस बल के साथ समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। प्रधान धर्मपाल भी इस मामले को लेकर बीडीओ से मिले। बावजूद दिव्यांग होरीलाल की समस्या जस की तस है। नाली बंद होने से गंदा पानी घर में घुस रहा है। इधर, प्रधान धर्मपाल का कहना है कि वह पीड़ित परिवार के साथ है। समस्या का समाधान तभी होगा जब पुलिस मौके पर होगी। इधर, इस प्रकरण में बीडीओ अमरिया प्रदुम्न कुमार का कहना है कि न्यूरिया पुलिस को पत्र लिखा गया है। पुलिस की मौजूदगी में प्रधान और सचिव मौके पर रहकर समस्या का निदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।