{"_id":"5ced7003bdec22070c0914cd","slug":"15590646274-pilibhit-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! सुरक्षित नहीं हैं बैंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। नगर की पंजाब एंड सिंध बैंक में रुपये जमा करने आए गांव अमृतपुर थरुआन निवासी रूप सिंह का थैला काटकर पचास हजार रुपये उड़ा लिए। किसान रूप सिंह ने बैंक शाखा में घटना के समय मौजूद रही दो महिलाओं पर रुपये उड़ाने का आरोप लगाया। वहीं बैंक ऑफ इंडिया में एक युवक की जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। दोनों घटनाएं मंगलवार दोपहर 11 से 12 बजे के बीच हुई। किसान रूप सिंह ने बताया कि वह लिमिट के तीन लाख चार हजार रुपये पंजाब एंड सिंध बैंक में जमा करने आए थे। रुपये जमा करने का फार्म भरते वक्त उनके थैले से परिसर में मौजूद दो महिलाओं ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। इधर, गांव गजरौला जप्ती निवासी सुखपाल ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया आए थे। यहां उनकी जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। कस्बा इंचार्ज निर्देश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पंजाब एंड सिंध बैंक में सीसीटीवी कैमरे सही से काम नहीं कर रहे हैं। अगर कैमरे सही होते तो काफी मदद मिलती। वहीं दूसरी घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।