फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मगरमच्छ के हमले से युवक घायल

मगरमच्छ के हमले से युवक घायल

Sun, 26 May 2019 06:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ के हमले से युवक घायल
अमरिया/पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर गांव की सीमा में मगरमच्छ के हमले से एक युवक घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब गन्ने की फसल में पानी लगाते समय युवक तालाब में पड़े पाइप को सही करने पहुंचा था। हमले में युवक का दायां पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। बमुश्किल युवक मगरमच्छ से छूटकर बाहर निकला। वहीं शोर-शराबा की आवाज पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर निवासी कमलेश कुमार शनिवार शाम गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित खेत पर गन्ने की फसल में पानी लगा रहा था। उसके साथ गांव के तीन अन्य लोग भी थे। इंजन की मदद से खेत के पास में स्थित तालाब से पानी खींचा जा रहा था। घायल के मुताबिक पानी लगाते समय पाइप में कुछ फंस गया। जिससे पानी की सप्लाई बंद हो गई। वह पाइप को ठीक करने के लिए तालाब की ओर पहुंचा। पानी में घुसते ही वहां मौजूद मगरमच्छ ने हमलाकर उसका पैर जकड़ लिया। जिससे उसका दायां पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि शोरशराबा और प्रयास करने पर मगरमच्छ युवक को छोड़ अंदर की ओर निकल गया। शोर-शराबा की आवाज पर आसपास मौजूद अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में एक युवक के घायल होने की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका पैर देखकर हमला मगरमच्छ का ही प्रतीत हो रहा है। - सतेंद्र चौधरी, रेंजर, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed