फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दबाव पड़ा तो पुलिस ने छोड़ा अवैध शराब का आरोपी

दबाव पड़ा तो पुलिस ने छोड़ा अवैध शराब का आरोपी

Sun, 26 May 2019 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
दबाव पड़ा तो पुलिस ने छोड़ा अवैध शराब का आरोपी
गजरौला (पीलीभीत)। अवैध शराब कई बार जानलेवा साबित हो चुकी है। आए दिन इससे जुड़े मामले उजागर होते रहे हैं। पुलिस अधिकारी अभियान चलाकर अवैध शराब का धंधा करने वालों पर सख्ती करने का निर्देश देते हैं, लेकिन थाना-चौकी स्तर पर साठगांठ के चलते धंधा लगातार पनप रहा है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने का एक मामला अब गजरौला से सामने आया है। जिसमेें पुलिस ने पहले तो दबिश देकर एक युवक को अवैध शराब बनाने के आरोप में हिरासत में लिया, लेकिन जैसे ही दबाव पड़ा, पुलिस बैकफुट पर आ गई और हिरासत में लिए गए आरोपी को क्लीन चिट देते हुए चंद मिनट में ही छोड़ दिया गया। अब गजरौला पुलिस साख बचाने को बयानबाजी में जुटी है। मामला क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना रहा। सुहास चौकी प्रभारी चमन सिंह का कहना है कि दबिश के दौरान युवक घर पर अवैध शराब पीते हुए मिला था। उसके द्वारा न तो शराब बनाई जा रही थी, न ही वह उसको बेच रहा था। इसलिए जांच के बाद उसको छोड़ दिया गया है। उधर, इंस्पेक्टर बिरजाराम ने कार्रवाई पर उठ रहे सवालों को निराधार बताया। अवैध शराब को लेकर दुबारा छापामारी कराने की भी बात कही। हालांकि यह उन्होंने भी स्वीकार किया कि पकड़े गए युवक के लिए सिफारिश आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed