फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सीओ सिटी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेजी

सीओ सिटी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेजी

Sun, 26 May 2019 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
सीओ सिटी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेजी
पीलीभीत। झगड़े की सूचना पर गई यूपी 100 पुलिस की शराब के नशे में धुत ग्रामीण से हुई गुत्थम-गुत्था का वीडियो वायरल होने के मामले में सीओ सिटी ने जांच रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेज दी है। इसमें प्रकरण से जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं । गजरौला थाना क्षेत्र के रामनगरिया गांव निवासी बेचेलाल और दीपक के बीच शुक्रवार शाम को मारपीट हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 की पीआरवी 2061 पर तैनात हेड कांस्टेबल श्याम नरायन और कांस्टेबल चालक अर्जुन सिंह मौके पर गए थे। शराब के नशे में धुत आरोपी दीपक को जब पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गया था। जिसके बाद पुलिस और दीपक के बीच गुत्थम-गुत्था हो गई थी। इसका वीडियो वायरल होने पर शनिवार को एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। सीओ सिटी को जांच दी गई थी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि उन्होंने बेचेलाल, दीपक, सूचना पर पहुंचे 2061 पीआरवी के पुलिसकर्मी, थाना पुलिस और ग्रामीणों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी जुटाई। इसमें सामने आया कि पहले पुलिसकर्मियों से दीपक उलझा, फिर उसको पकड़ने के लिए सिपाहियों ने अधिक बल प्रयोग कर दिया। रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed