फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   असलहाधारियों के मकान पर धावा बोलने की सूचना से मची खलबली

असलहाधारियों के मकान पर धावा बोलने की सूचना से मची खलबली

Sun, 26 May 2019 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
असलहाधारियों के मकान पर धावा बोलने की सूचना से मची खलबली
पीलीभीत। मकान पर अवैध कब्जा करने के लिए असलहाधारियों के धावा बोलने की यूपी 100 पर आई सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में सीओ सिटी, कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां जानकारी की गई तो मामला साले-बहनोई के बीच मकान को लेकर चल रहे विवाद में कहासुनी का निकला। मौके पर न तो भीड़ मिली, न ही कोई असलहाधारी। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। हालांकि कोई तहरीर किसी ने नहीं दी। इस पर अफसर चेतावनी देकर लौट आए।
विज्ञापन

सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि रविवार सुबह एक सूचना आई थी। इसमें कॉलर ने अपना नाम संदीप बताते हुए कहा कि उसके मकान पर अवैध कब्जा करने के लिए 15-20 असलहाधारियों ने धावा बोल दिया है। इस पर कुछ ही देर में मौके पर पुलिस बल के साथ गए। यहां जांच की गई तो मामला सिर्फ साले-बहनोई के बीच मकान में रहने को लेकर मामूली विवाद निकला है। दोनों से बातचीत कर बता दिया है कि मकान जिसके नाम पर अलॉट किया गया है, वही उसमें रहेगा। फिलहाल कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed