{"_id":"5c869cd4bdec22144e5c1fc1","slug":"141552325844-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर शहर के तीन लोगों से साल 2013 में चार लाख रुपये की ठगी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर कानूनी कार्रवाई की गई है। सुनगढ़ी पुलिस ने बल्लभ नगर कॉलोनी के निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र नरायन सिंह की ओर से बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी पंकज, पटेल नगर कॉलोनी निवासी सचिन राठौर और नवाबगंज बरेली के सिसइया गांव निवासी शमशेर अहमद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी आरोपी पंकज और सचिन से पहले से पहचान थी। साल 2013 में रेलवे में चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती निकली थी। नवंबर 2013 को दोनों आरोपी घर आए और बताया कि उनका एक दोस्त शमशेर अहमद की रेलवे भर्ती बोर्ड के संरक्षक से पहचान है। वह उनकी रेलवे में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए तीन लाख रुपये खर्च होने की बात कही। पीड़ित ने दूसरे ही दिन 25 नवंबर 2013 को आरोपियों को पीड़ित ने दो लाख रुपये दिए। इसके बाद भाई देवेंद्र और साले राजेश की नौकरी के लिए भी एक-एक लाख रुपये दिए गए। आरोपियों ने छह माह बाद डाक से रेलवे के कुछ फर्जी कागजात भेज दिए। इनको जब पूर्वोत्तर रेलवे कार्यालय में चेक कराया गया तो, कागजात फर्जी निकले। आरोपियों ने दिए गए रुपये वापस मांगे गए, लेकिन उन्होंने टालमटोल की। बाद में रुपये लौटाने से ही इंकार कर दिया। सुनगढ़ी पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर छह साल पहले की गई ठगी के मामले में तीनों आरोपी सचिन राठौर, पंकज और शमशेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।