फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   करंट से मासूम की मौत

करंट से मासूम की मौत

Sun, 01 Apr 2018 11:58 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
करंट से मासूम की मौत
पीलीभीत।
विज्ञापन

बहन को बुलाने के लिए गलियों से होकर मंदिर की ओर जा रहे बरहा निवासी सात वर्षीय हीरालाल की गांव के एक मकान में लगी लोहे की ग्रिल पर उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मकान स्वामी पर ग्रिल में जान-बूझकर करंट छोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद सीओ सिटी ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी सोमपाल रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका सात वर्षीय पुत्र हीरालाल रविवार दोपहर करीब दो बजे कुछ ही दूरी पर स्थित मंदिर से अपनी बहन देवरानी (15) को बुलाने जा रहा था। इस बीच गांव के धर्मेंद्र कुमार के मकान के पिछले हिस्से में लगी ग्रिल में आ रहे करंट की चपेट में आ गया और वहीं गिर गया। उधर, मंदिर से घर लौट रही बहन ने हीरालाल को जमीन पर पड़ा देखा तो चीख पुकार मच गई। परिजन बालक को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों का आरोप है कि धर्मेंद्र रस्तोगी अपने मकान के पिछले हिस्से में लगी ग्रिल में चोरी के डर से करंट छोड़ दिया करते हैं। इसी लापरवाही के चलते मासूम की मौत हुई है। इस पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी एसके तोमर मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। धर्मेंद्र के परिजनों ने करंट छोड़े जाने की बात को नकार दिया। सीओ सिटी ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को बिजली मिस्त्री बुलाकर पूरे मामले की जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की खुशियां मातम में बदली
हादसे के बाद रिक्शा चालक सोमपाल के परिवार का खुशनुमा माहौल एक पल में मातम में बदल गया है। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन भगवानदेई की 25 अप्रैल को शादी होनी है। इसको लेकर माहौल खासा खुशनुमा बना हुआ था। हीरालाल की करंट से हुई मौत को सुनकर हर कोई बदहवाश है।

जिस गली में घटना हुई है, वह काफी सकरी है। करंट मकान में कैसे आया, इसको लेकर जांच कराई जा रही है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed