फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आसाम चौकी के पास पुलिस से भिड़ गए नशे में धुत युवक

आसाम चौकी के पास पुलिस से भिड़ गए नशे में धुत युवक

Tue, 19 Sep 2017 05:39 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
आसाम चौकी के पास पुलिस से भिड़ गए नशे में धुत युवक

विज्ञापन
पीलीभीत। एसपी कलानिधि नैथानी सार्वजनिक स्थलों पर जाम छलकाने वालों पर सख्ती करने का आदेश मातहतों को दे रहे हैं, वहंी धरातल पर बरती जा रही लापरवाही पुलिस के लिए ही मुसीबत बन गई। नशे की हालत में तीन युवकों ने न सिर्फ आसाम चौकी से 20 मीटर की दूरी पर हंगामा किया, बल्कि रोकने पर पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने एक को पकड़ लिया। जबकि दो भागने में सफल रहे। घटना के दौरान मौके पर भीड़ लगी रही।

वाक्या आसाम चौराहा पर पुलिस चौकी से मात्र बीस मीटर की दूरी का है। एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने पहले पास के एक ठेले पर शराब पी। इसके बाद चौराहा पर आकर हंगामा शुरू कर दिया। खास बात रही कि पुलिस चौकी के अलावा पास में ही क्यूआरटी टीम भी खड़ी हुई थी। एक युवक द्वारा उछाली गई चप्पल पुलिसकर्मी के लग गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सख्ती कर जाने को कहा। इस पर पुलिस से ही तीनों उलझ गए। चौराहा पर सरेशाम पुलिस और नशे में धुत युवकों के बीच धक्का मुक्की होती रही। पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद एक युवक को मौके से पकड़ लिया गया। जबकि दो हंगामा कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। आरोपी को क्यूआरटी टीम ने सुनगढ़ी पुलिस के हवाले किया। आरोपी पर सख्त कार्रवाई के बजाए मात्र शांतिभंग की कार्रवाई कर इतिश्री कर ली गई।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed