फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्कार्पियो स्वामी को झांसा दे किशोरों ने बैग उड़ाया

स्कार्पियो स्वामी को झांसा दे किशोरों ने बैग उड़ाया

Thu, 31 Aug 2017 05:23 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो स्वामी को झांसा दे किशोरों ने बैग उड़ाया
पूरनपुर/पीलीभीत। स्कार्पियो के इंजिन से धुआं निकलने का उत्तराखंड के कस्बा खटीमा निवासी वकील और मनोहर को झांसा देकर दो किशोरों ने स्कार्पियो से बैग उड़ा दिया। बैग में चालिस हजार रुपये, लैपटॉप, टेवलेट और अन्य सामान था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

घटना नगर के सबसे व्यस्त स्टेशन रोड पर बृहस्पतिवार को अपराह्न की है। उत्तराखंड के कस्बा खटीमा निवासी मनोहर और उसका साथी वकील अहमद व्यापार के सिलसिले से नगर में आए थे। दोनों का खटीमा में लाइट हाउस का काम है। स्कार्पियो वकील अहमद चला रहा था। उसने बताया कि स्टेशन रोड पर स्टेट बैंक के समीप भारी भीड़ को लेकर जाम लगा था। बोनट के पास दो किशोर झुकते दिखाई दिए। इसके बाद खिड़की के पास आए एक युवक ने इंजन से धुआं निकलने की जानकारी दी। जाम को लेकर स्कार्पियो को कुछ आगे बढ़ाकर बोनट के अगले हिस्से में काला तेल पड़ा होने पर बोनट खोलकर देखा। इस दौरान स्कार्पियो में रखा बैग दो किशोर उठा ले गए। बैग उठाते देख समीप के दुकानदार ने आकर उन लोगों को बैग की जानकारी दी। जब तक किशोरों को ढूंढते इससे पहले ही किशोर गायब हो चुके थे। उन्होंने बताया कि बैग में चालिस हजार रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरों में किशोरों की तलाश की गई, लेकिन उनकी फुटेज नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed