फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अधूरी तैयारी से दी गई दबिश बनी दरोगा की मुसीबत

अधूरी तैयारी से दी गई दबिश बनी दरोगा की मुसीबत

Fri, 16 Mar 2018 07:55 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
अधूरी तैयारी से दी गई दबिश बनी दरोगा की मुसीबत
अधूरी तैयारी से दी गई दबिश बनी दरोगा की मुसीबत
विज्ञापन

आरोपी के परिवार वालों ने घेरकर की अभद्रता
सूचना पर पहुंचा फोर्स, सख्ती से कराया समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सटोरिया पकड़ने के लिए अधूरी तैयारी से दबिश देना बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कमल्ले चौकी प्रभारी शकील अहमद को महंगा पड़ गया। आरोपी को पकड़ते ही उसके परिवार के लोगों ने दरोगा को घेर लिया और अभद्रता पर उतारू हो गए। इसकी वायरलेस पर सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर सट्टा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार रात कमल्ले चौकी प्रभारी शकील अहमद सिपाहियों को लेकर मोहल्ला कबीर खां निवासी यूसुफ के मकान में दबिश दी। यहां से पुलिस ने यूसुफ और महबूब को सट्टे की खाईबाड़ी करते धर दबोचा। इनके पास से साढ़े छह हजार रुपये व सट्टे की पर्ची मिली। इसके बाद आरोपी के परिवार की महिलाओं व अन्य लोगों ने दरोगा को घेर लिया। उसको पकड़कर आरोपी को ले जाने से रोकने लगे। इसकी वायरलेस कर सूचना अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाई। मकान के भीतर दी गई दबिश के दौरान दरोगा ने महिला पुलिस को साथ ले जाना भी मुनासिब नहीं समझा। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा से मिली सूचना पर रात को पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। इसके बाद वह खुद भी जानकारी करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed