{"_id":"5cc73c1dbdec2207132d525f","slug":"121556560925-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ों और जनरल मर्चेंट की दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपड़ों और जनरल मर्चेंट की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। कस्बा जहानाबाद में जनरल मर्चेंट और रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। बंद दुकान से धुआं निकलने पर इसका पता लगा तो कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू किया। हालांकि, तब तक आग की चपेट में आने से करीब छह लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के बाजार कटरा निवासी गोविंद गुप्ता पुत्र बाबूराम गुप्ता की मकान के कुछ ही दूरी पर जनरल मर्चेंट की दुकान है। इसके पड़ोस में उनके भाई नवीन की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दोनों दुकानों के बीच में एक लकड़ी का दरवाजा लगा हुआ है। रविवार रात करीब आठ बजे के बाद दोनों भाई रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। करीब साढ़े 11 बजे गोविंद की बंद दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान बंद होने की वजह से घटना का पता नहीं लग सका और आग भीषण हो गई। दोनों दुकानों के बीच लगे लकड़ी के दरवाजे भी इसमें जल गया। जिसके बाद आग रेडीमेड कपड़ों की दुकान तक पहुंच गई। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने दुकान के शटर के नीचे से धुआं निकलता देखा तो आग का शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए। दोनों व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया गया। हालांकि तब तक काफी सामान जल चुका था। सोमवार सुबह खबर मिलने पर राजस्व टीम भी मौका मुआयना करने पहुंची और पूरे हादसे की जानकारी की। पीड़ित गोविंद ने साढ़े तीन लाख और उनके भाई नवीन ने ढाई लाख का सामान नुकसान बताया है।
भूसे के ढेर में आग लगाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के सहगमा नगरिया गांव निवासी अब्दुल माजिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने किसानों से नरई खरीदकर उसका भूसा बनाया था। जिसको अपने खेत पर इकट्ठा कर लिया था। शनिवार को कुछ लोग भूसा खरीदने आए थे। वह इसके सात लाख रुपये दे रहे थे, लेकिन पीड़ित ने इंकार कर कुछ दिन बाद बेचने की बात कह दी थी। रविवार को सुबह 11 बजे गांव के ही जलील अहमद ने पीड़ित के खेत पर लगे भूसे के ढेर में आग लगा दी। इसमें सारा भूसा जलकर राख हो गया। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी जलील अहमद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो