फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   परिजन बोले- बेगुनाह हैं तो क्यों छिप रहे हैं साथ गए दोस्त

परिजन बोले- बेगुनाह हैं तो क्यों छिप रहे हैं साथ गए दोस्त

Mon, 25 Feb 2019 10:47 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
परिजन बोले- बेगुनाह हैं तो क्यों छिप रहे हैं साथ गए दोस्त
पीलीभीत। खाद-बीज व्यापारी नवदिया धनेष गांव निवासी बलवंत की हत्या के मामले में परिजनों का शक साथ गए दोस्तों पर गहरा रहा है। उनका व्यापारी की लाश जिला अस्पताल छोड़कर जाना लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। यही वजह रही कि परिवार वाले भी इसी पर सवाल उठाते हुए हत्या का आरोप उन पर लगाते रहे। बेटी वंदना व अन्य परिजनों ने कहा कि अगर हत्या साथ गए लोगों ने नहीं की, फिर छिप क्यों रहे हैं? इसके अलावा कोई और बात है, फिर सामने आकर परिवार को कैसे नहीं बताया। वजह को लेकर कोई ठोस कारण तो परिवार वाले नहीं बता सके, लेकिन नकदी गायब होने को ही वजह माना जाता रहा। वहीं पूरे मामले को लेकर एक सवाल और बना हुआ है। अगर हत्या साथ गए लोगों ने की, फिर वह बलवंत को लेकर जिला अस्पताल तक क्यों आए? कहीं ऐसा तो नहीं कि सभी का कहीं और कोई विवाद हुआ हो? फिलहाल इन सवालों के जवाब अभी परिवार के पास भी नहीं है, न ही पुलिस अब तक कुछ पता लगा सकी है।
विज्ञापन


बढ़ने लगी भीड़ तो बढ़ाया जिला अस्पताल में अलर्ट हुई पुलिस
जिला अस्पताल में परिवार वालों के पहुंचते ही भीड़ जमा होने लगी। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और हत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। कोई हंगामा न हो जाए, इसको लेकर अधिकारी अलर्ट हो गए। एएसपी रोहित मिश्र ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने तक पुलिस बल अस्पताल में ही मौजूद रहा।
विज्ञापन


बिखर गई गृहस्थी, मची चीख पुकार
घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख पुकार मची हुई है। पत्नी रेशमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के विलाप को देख जिला अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के साथ आए तीमारदार भी ढांढस बंधाने में जुट गए। घटना के बाद व्यापारी की गृहस्थी ही बिखर गई है। मृतक के छह बच्चे ज्ञान प्रकाश, रमा देवी, वंदना, दुर्वेश, सपना, हीराकली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed