फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बच्चे संग लापता दंपति को लेकर पुलिस लापरवाह

बच्चे संग लापता दंपति को लेकर पुलिस लापरवाह

Thu, 13 Jul 2017 06:54 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
बच्चे संग लापता दंपति को लेकर पुलिस लापरवाह
पीलीभीत। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए दंपति के बेटे समेत लापता होने के बाद परिवार वाले भले ही चिंतित होकर पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा जता रहे हो, लेकिन पुलिस महकमा इसको लेकर अब तक संजीदा नहीं हो सका है। थाना स्तर से लेकर अफसरों तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सका है। जिससे दंपति की तलाश में मदद मिल सके।
विज्ञापन

बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा गिरिराज सिंह का बेटा सौरभ, अपनी पत्नी छाया और दो साल के बेटे अंश के साथ एक जुलाई की शाम मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था। उसकी पांच जुलाई को वापसी होनी थी। चार जुलाई की शाम को उसने अपने भाई विनय से आखिरी बार बातचीत की। इसके बाद से उससे परिवार का कोई संपर्क नहीं हो सका है। सौरभ का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ है। जम्मू में तलाशने गए ससुरालियों को भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इधर, पिता ने सुनगढ़ी थाने में सूचना दी। पुलिस के स्तर से सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की जा सकी है। अब तक न तो लापता लोगों से जुड़ा कोई बायोडाटा तैयार कर जम्मू पुलिस को भेजा जा सका है, न ही सर्विलांस स्तर से कोई सटीक जानकारी पुलिसकर्मी जुटा सके है। सर्विलांस की मदद लेकर सुरागरसी की बात तो की जा रही है, लेकिन सौरभ का मोबाइल किस दिन और किस स्थान पर स्विच ऑफ हुआ। इसका भी जवाब थाना पुलिस से लेकर अफसरों के पास नहीं है। सुनगढ़ी एएसपी रोहित मिश्रा का कहना है कि मामले में प्रगति को लेकर थाना पुलिस से जानकारी कराई जाएगी। सर्विलांस से मिली जानकारी का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed