{"_id":"5aad7dc54f1c1bb7758b601b","slug":"11521319365-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल ने रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल ने रिपोर्ट दर्ज कराई
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी घायल युवक ने शहर के चार युवकों को नामजद और एक अज्ञात समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार की रात्रि में करीब दस बजे नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी सुधीर बाइक पर सवार होकर भट्ठा कॉलोनी के पास से गुजर रहा था। आरोप है कि तभी लूट में विफल रहने पर पांच युवकों ने उस पर फायर किए। तमंचे से किए फायर में एक गोली उसके पेट और दूसरी पैर में लगी। गोली लगने एवं शोर मचाने के बाद लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग गए। घायल सुधीर को परिजनों नेे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। और खेकड़ा थाने में नगर निवासी संजय, विपिन, लाला, चीकू एवं एक अज्ञात समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।