{"_id":"5a5cebed4f1c1b89268b48f0","slug":"11516039149-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चोरों की दस्तक, 24 घंटे में दो वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में चोरों की दस्तक, 24 घंटे में दो वारदात
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल की कॉलोनी में दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम
कोतवाली के सौ मीटर दायरे में पान की दुकान को भी बनाया निशाना
पीलीभीत। चोरी की घटनाओं को रोकन के अधिकारियों के दावों को चोरों ने फिर से चुनौती दी है। रविवार रात चोर कोतवाली के सौ मीटर दायरे में पान की दुकान से हजारों का सामान समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने जिला अस्पताल कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े डॉक्टर के बंद मकान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। घटनाओं की तहरीर के आधार पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पहली वारदात कोतवाली से सौ मीटर और देवहा पुलिस चौकी से मात्र बीस मीटर की दूरी धुनो वाला चौराहे पर हुई। यहां चोरों ने मोहल्ला मोहम्मद फारूख निवासी मोहम्मद हसन की पान की दुकान को निशाना बनाया। दुकान संचालक ने बताया कि रविवार रात 11 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। इस बीच चोरों ने दुकान पर लगे ताले तोड़कर 60 हजार कीमत का सामान और 3600 रुपये चोरी कर लिए। सोमवार सुबह आठ बजे दुकान खोलने पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। इस बीच चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। निशाने पर रहा जिला अस्पताल कॉलोनी स्थित डॉक्टर गिरिजाशंकर त्रिपाठी का बंद मकान। उन्होंने बताया कि वह मकान को ताला लगाकर सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से जिला अस्पताल ड्यूटी पर चले गए। उनकी पत्नी डॉ. पुष्पा पंत भी ड्यूूटी पर जिला महिला अस्पताल आ गईं। इस बीच चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगा सेंटर लॉक तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी -जेवरात समेट ले गए। दोपहर 2:20 बजे पत्नी घर पहुंची तो दरवाजा खुला और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। दिनदहाड़े चोरी का पता लगते ही सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन समेत काफी संख्या में अस्पताल के कर्मचारी डॉक्टर मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पहले यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इसके बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कार्यवाहक कोतवाल राजकुमार भारद्वाज भी टीम के साथ पहुंच गए। पीड़ित दंपति से जानकारी करने के बाद मौका मुआयना किया। इस दौरान पूर्व में अस्पताल परिसर के आवासों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर भी जानकारी जुटाई गई।
14 तोला सोना समेट ले गए चोर
मकान से चोरी गए सामान की रात को चिकित्सक ने सूची पुलिस को सौंपी। इसमें छह सोने के कंगन, दो चेन, छह जोड़ी बाली, दस ग्राम सोने का सिक्का करीब चौदह तोला सोने की जेवरात और 5500 रुपये समेत साढ़े चार लाख का सामान चोरी होना बताया है।
विज्ञापन
तालाब पर जाकर रूक गई सौम्या
चोरों के बारे में साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। फील्ड यूनिट ने फिंगर प्रिंट जुटाए। वहीं सर्च डॉग सौम्या चिकित्सक के आवास से अस्पताल के पीछे की ओर विनायक बिहार कॉलोनी होती हुई तालाब पर जाकर रुक गई। यह रास्ता ठेका चौकी रोड पर जाकर खुलता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं की चोर इसी रास्ते से निकले होंगे।
आखिर कौन थे वो चार संदिग्ध!
चिकित्सक के आवास के निचले हिस्से में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने काले रंग के कपड़े पहने चार युवकों को संदिग्ध हालात में डॉक्टर के घर की तरफ से आते देखा था। पहले दो लड़के निकले और दस मिनट खड़े रहे। इसके बाद दो अन्य बैग लेकर पीछे से आए, बाद में सभी साथ गए। इसके अलावा कई दिनों से परिसर में चाय का ठेला लगाने वाला भी नहीं आ रहा है। इसकी भी जानकारी पुलिस को दी गई है।
फोन नहीं ले गए चोर
घटनास्थल को देख अनुमान लगाया जा रहा है कि डॉक्टर के मकान में चोर करीब आधा घंटे तक रहे होंगे। काफी सामान भी समेटा गया, लेकिन चोर चार्जिंग पर लगे मोबाइल को लेकर नहीं गए।
15 दिन पहले भी हुई थी दस्तक
15 दिन पहले जिला अस्पताल परिसर स्थित कैंटीन का चोरों ताला तोड़ दिया था। इसकी सीएमएस ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। इसमें गश्त बढ़ाने को कहा गया था, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
सुरागरसी के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। चोरी की घटनाओं की तहरीर के आधार पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी