फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खाद-बीज व्यापारी की गला दबाकर हत्या, दोस्त अस्पताल में छोड़ गए लाश

खाद-बीज व्यापारी की गला दबाकर हत्या, दोस्त अस्पताल में छोड़ गए लाश

Mon, 25 Feb 2019 10:42 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
खाद-बीज व्यापारी की गला दबाकर हत्या, दोस्त अस्पताल में छोड़ गए लाश
पीलीभीत। व्यापार के सिलसिले में दोस्तों के संग उत्तराखंड के नैनीताल जाने के लिए घर से निकले खाद बीज व्यापारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दोस्त दूसरे दिन सोमवार सुबह व्यापारी की लाश जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना पर गांव वालों के साथ पहुंचे परिवार वालों ने व्यापारी के तीन लाख से अधिक रुपये भी गायब होना बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया धनेष निवासी 45 वर्षीय बलवंत खाद बीज के व्यापारी थे। उनकी पूरनपुर में दुकान है। दुकान के लिए सामान खरीदने के लिए रविवार सुबह वह पूरनपुर के तीन दोस्तों के साथ नैनीताल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। घरवालों के मुताबिक, बलवंत वहां से बीच खरीदकर लाने के लिए तीन लाख से ज्यादा की रकम साथ ले गए थे। दोस्त सोमवार सुबह करीब पांच बजे बलवंत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद जैसे ही बलवंत को मृत घोषित किया, तो विकास और जितेंद्र शव को जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए। अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ही बलवंत के घरवालों को खबर दी। कुछ देर बाद ही घरवाले गांव के तमाम लोगों के साथ अस्पताल पहुंच गए। घरवालों ने बताया कि घर से निकलने के कुछ देर बाद ही बलवंत के मोबाइल पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ था। इस पर उनके साथ गए तीनों लोगों को तलाशा गया लेकिन उनमें से कोई नहीं मिला। उनके भी मोबाइल स्विच ऑफ बताते रहे। परिजनों ने बलवंत की हत्या की आशंका जताई। यह भी बताया कि बलवंत के तीन लाख से अधिक रुपये भी गायब हैं। इसके बाद माधोटांडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलवंत की मौत दम घुटने से बताई गई है। उनके सिर और गाल पर कई चोटें भी मिली हैं। जिससे उसके साथ मारपीट किए जाने की भी पुष्टि होती है। तहरीर न मिलने के कारण अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

बढ़ने लगी भीड़ तो बढ़ाया जिला अस्प्ताल में फोर्स
जिला अस्पताल में परिवार वालों के पहुंचते ही भीड़ जमा होने लगी। सैकड़ों कीसंख्या में ग्रामीण जमा हो गए और हत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। कोई हंगामा न हो जाए, इसको लेकर अधिकारी अलर्ट हो गए।एएसपी रोहित मिश्र ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। शवपोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने तक पुलिस बल अस्पताल में ही मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिखर गई गृहस्थी, मची चीख पुकार
घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख पुकार मची हुई है। पत्नी रेशमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के विलाप को देख जिला अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के साथ आए तीमारदार भी ढांढस बंधाने में जुट गए। घटना के बाद व्यापारी की गृहस्थी ही बिखर गई है। मृतक के छह बच्चे ज्ञान प्रकाश, रमा देवी, वंदना, दुर्वेश, सपना, हीराकली हैं।
परिजन बोले- बेगुनाह हैं तो क्यों छिप रहे हैं दोस्त
व्यापारी की हत्या के पीछे परिवार वालों का सीधा शक उसके साथ गए लोगों पर ही है। उनका कहना है कि अगर कोई और बात है तो उनको क्यों नहीं बताया गया। लाश को जिला अस्पताल छोड़कर भाग क्यों गए? परिवार वालों से कोई संपर्क क्यों नहीं किया? इसको लेकर परिजन खासा आक्रोशित दिखाई दिए।

घर से नैनीताल जाने की बात कहकर निकले माधोटांडा के एक खाद व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस को जिला अस्पताल भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - रोहित मिश्रा, एएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed