{"_id":"5b294eb54f1c1bf56e8b8da2","slug":"111529433781-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अफसर बोले, मादक पदार्थ नहीं था छापेमारी में मिला पाउडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब अफसर बोले, मादक पदार्थ नहीं था छापेमारी में मिला पाउडर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला मदीना शाह में की गई छापामार कार्रवाई के बाद एक मकान से बरामद किए गए सफेद पाउडर को लेकर घिरी पुलिस टीम को अफसरों की ओर से क्लीन चिट दे दी गई है। मौके से बरामद किए गए पाउडर के मादक पदार्थ न होने की बात फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का हवाला देकर कही जा रही है। पूरी कार्रवाई के दौरान टीम के सदस्यों के बदलते बयान पहले ही कई सवाल खड़े कर चुके हैं जिनका जवाब अभी भी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को सीओ सिटी के निर्देशन में स्वाट टीम, सुनगढ़ी और महिला थाना पुलिस ने मोहल्ला मदीनाशाह के एक मकान में छापा मारा था। सूचना दी थी कि उक्त मकान में नशे का कारोबार किया जा रहा है। टीम के पहुंचने पर मोहल्ले की जमा भीड़ ने भी इस बात को खुलकर कहा था। पुलिस के पहुंचने पर मकान का दरवाजा न खोले जाने पर कुछ न कुछ गलत होने की ओर इशारा भी हुआ था। काफी मशक्कत के बाद भीतर पहुंचने पर पुलिस को मकान में सिर्फ एक युवती व कुछ बच्चे मिल सके थे। यहां से पुलिस ने एक थैली में सफेद पाउडर बरामद किया था। जिसको स्वाट टीम के सिपाही ने सुनगढ़ी थानाध्यक्ष की जीप में रख दिया। इसके बाद पाउडर मिलने की बात अफसरों से छिपाई जाती रही। सीओ को पहले कम मात्रा में नशीला पदार्थ मिलने की बात कही गई। कार्रवाई न करने के पीछे तर्क दिया गया कि बरामद माल मानक के आधार पर कम है। यहां तक कह दिया कि कोई पाउडर बरामद ही नहीं हुआ है। हालांकि बाद में एक वीडियो सामने आने के बाद इसको चूना बता दिया गया। बदलते बयानों को लेकर पुलिस घिरती चली गई थी। मंगलवार को मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बरामद पाउडर के नशीला पदार्थ न होने की बात कही है। सोमवार को यानि छापेमारी के दूसरे दिन विवाद बढ़ने पर कराई गई फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट का हवाला दिया है।
विज्ञापन