फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman swindled out of 49 lakh on the pretext of a franchise

Lucknow News: फ्रेंचाइजी के नाम पर महिला से 49 लाख रुपये ठगे

Sun, 06 Sep 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 06 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman swindled out of 49 lakh on the pretext of a franchise
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार की नम्रता वालिया ने चार लोगों पर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

नम्रता के मुताबिक वह मूलरूप से हिमांचल प्रदेश के पालमपुर की रहने वाली हैं। कुछ समय पहले वह निजी स्कूल में काम करती थीं। बीमारी के कारण नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने व्यापार करने का निर्णय लिया। उन्हें कलमकारी लाइस स्टाइल टेक प्रा.लि. कंपनी की फ्रेंचाइजी का पता चला। उन्होंने कंपनी के निदेशक नई दिल्ली के खानपुर निवासी मयंक सभरवाल और उनकी पत्नी रिति से संपर्क किया। हजरतगंज में दंपती से मुलाकात के दौरान 49 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। नम्रता का कहना है कि उन्होंने रकम दी पर उन्हें फर्जी दस्तावेज दिए गए। यही नहीं कारोबार के लिए माल भी नहीं मिला। रकम मांगने पर दंपती टाल-मटोल करने लगे और उनके दो अज्ञात साथियों ने मारपीट की। तीन दिसंबर 2025 को हजरतगंज थाने में तहरीर दी गई। कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed