फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four chains snatched in two days after arriving from Delhi, two arrested

Lucknow News: दिल्ली से आकर दो दिन में लूटीं चार चेन, दो गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 06 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four chains snatched in two days after arriving from Delhi, two arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। गाजीपुर इलाके में छह और सात अगस्त को हुई चार चेन लूट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को अलीगंज पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कार और चेन बेचकर खरीदा गया मालवाहक वाहन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने ये लूट की घटनाएं इंदिरानगर, विकासनगर, अलीगंज और गुडंबा इलाकों में सुबह 5:30 बजे से 6:40 बजे के बीच हुई थीं। संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटनाओं के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक कार सवार कुछ संदिग्ध नजर आए। कार का नंबर ट्रेस करने पर उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। चार सितंबर को पुलिस ने दिल्ली निवासी फल विक्रेता अभिषेक गुप्ता और कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित रामकृष्णनगर निवासी रैपिडो चालक बृजेश्वर अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पांच अगस्त को लखनऊ आए, वारदात को अंजाम देकर भाग गए
एसीपी नॉर्थ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने दो अन्य साथियों हरियाणा के मुरथल, कल्ताना गन्नौर निवासी कॉल सेंटर कर्मचारी अभिषेक वाल्मीकि और दिल्ली के जगतपुर ईस्ट निवासी ओला कार चालक देव गुप्ता के शामिल होने की बात बताई। देव गुप्ता को 31 अगस्त को करनाल पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पांच अगस्त को लखनऊ आकर होटल में ठहरने की बात कबूली। छह और सात अगस्त को लूट करने के बाद वे कुकरैल के पास जमा हुए। अभिषेक गुप्ता, बृजेश्वर अग्निहोत्री और अभिषेक वाल्मीकि कार से दिल्ली चले गए। आरोपी देव गुप्ता बाइक से कन्नौज चला गया। अभिषेक वाल्मीकि ने लूटी गई चेन 1.35 लाख रुपये में बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed