फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Worker dies after falling from third floor

Karnal News: तीसरी मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from third floor
साहा के पिलखनी गांव में हादसे के बाद मौके पर पड़ी मशीन। पुलिस
साहा। लिंटर डालने के दौरान हुआ हादसा, , ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। पिलखनी गांव में शनिवार सुबह लिंटर डालने के दौरान लिफ्ट वाली मिक्सर मशीन के चैनल बांधते समय पत्ती टूटने से 50 वर्षीय श्रमिक जसबीर सिंह तीसरी मंजिल से गिर गए। इस हादसे में उनके सिर, मुंह और टांग पर गंभीर चोटें आईं। सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राजकुमार के बयानों के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छावनी के महेश नगर निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई जसबीर सिंह (निवासी गांव उपलाना) कई वर्षों से लिंटर डालने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि पिलखनी में काम के दौरान जसबीर हादसे का शिकार हो गया है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने जसबीर को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

राजकुमार का आरोप है कि ठेकेदार राजेश (निवासी कलाल माजरा) ने मजदूरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए थे। कार्यस्थल पर न तो सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध कराई गई थी और न ही हेलमेट। ठेकेदार की इस लापरवाही के कारण उसके भाई की जान चली गई। जांच अधिकारी साहा थाना राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
घर में अब जसबीर की पत्नी शिम्मी , बेटी नेहा (22), बेटे हर्ष (20) और नवदीप (18) हैं। तीनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इस अनहोनी से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed