{"_id":"6a9c80590b72750b4b0985a6","slug":"ba-llb-student-ends-life-by-hanging-at-home-lucknow-news-c-13-lko1096-1905241-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीए-एलएलबी छात्र ने घर में फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीए-एलएलबी छात्र ने घर में फंदा लगाकर जान दी
Sun, 06 Sep 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
तुषार की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इंदिरानगर के तकरोही बाजार निवासी बीए-एलएलबी के छात्र तुषार मिश्रा (20) ने शुक्रवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह केकेसी से पढ़ाई के साथ निजी नौकरी भी करते थे।
तुषार के पिता संजय मिश्रा सिक्योरिटी गार्ड हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी पुष्पांजलि से डेढ़ साल पहले उनका अलगाव हो गया था। इसके बाद वह छोटे बेटे राज के साथ हरीनगर में रहने लगे। पुष्पांजलि बड़े बेटे तुषार के साथ तकरोही बाजार में रहती थीं और सेक्टर-17 स्थित सिलाई केंद्र में नौकरी करती हैं। शुक्रवार को पुष्पांजलि ड्यूटी पर थीं। उन्होंने तुषार को कई बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने छोटे बेटे राज को घर भेजा। राज पहुंचा तो तुषार कमरे में चादर के सहारे फंदे से लटके मिले। आसपास के लोगों की मदद से तुषार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि तुषार कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना नहीं मिली है।