{"_id":"5a4d37114f1c1b10788b659e","slug":"111515009809-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से 48 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक खाते से 48 हजार रुपये निकाले
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। नगर में पाठशाला मार्ग स्थित एक हैंडलूम इकाई में इलाहाबाद निवासी ब्रिजेश चंद पुत्र लक्ष्मी दत्त पाठक कार्य करता है। बुधवार को वह खेकड़ा थाने में पहुुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा कि उसका बैंक खाता नगर स्थित यश बैंक शाखा में है। रात्रि करीब ढाई बजे उसके मोबाइल पर बैंक खाते से 48 हजार रुपये काटे जाने का मेसेज आया। वह सुबह स्थानीय संबंधित बैंक शाखा में पहुंचा तो शाखा प्रबंधक ने कहा कि किसी विदेशी व्यक्ति ने साइबर क्राइम के द्वारा उसके खाते से रुपये निकल हैं। इसमें वह कोई सहायता नहीं कर सकते। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन