फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मां-बेटे से मारपीट कर की लूटपाट, दो गिरफ्तार

मां-बेटे से मारपीट कर की लूटपाट, दो गिरफ्तार

Fri, 07 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटे से मारपीट कर की लूटपाट, दो गिरफ्तार
दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे से बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास दो युवकों ने मारपीट कर लूटपाट की। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और चंद घंटे बाद ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी पीड़ित के गांव के ही निवासी निकले। लूटे गए जेवरात की बरामदगी कर जहानाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के सियाबाड़ी पट्टी गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि बुधवार देर शाम साढ़े सात बजे वह अपनी मां कमलेश को दवा दिलाकर बाइक से पीलीभीत से घर लौट रहा था। हाईवे पर पट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही पास के बाग से दो युवक लाठी डंडे लेकर निकले और मारपीट शुरू कर दी। मां-बेटे की पिटाई करने के बाद मोबाइल व मंगलसूत्र लूट ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान मोबाइल तो मौके पर ही पड़ा मिल गया। रात भर सुरागरसी के बाद पुलिस को गांव सियाबाड़ी पट्टी के ही राजकुमार और तेजपाल का नाम प्रकाश में आया। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने घटना को स्वीकारने के साथ ही लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद कराया। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अंधेरा होने की वजह से बाइक सवार मां-बेटे को नहीं पहचान सके थे। दोनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed