फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सिमरा बीट में हो रहा मछली का अवैध शिकार

सिमरा बीट में हो रहा मछली का अवैध शिकार

Fri, 07 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सिमरा बीट में हो रहा मछली का अवैध शिकार
टाइगर रिजर्व में अधिकारियों की सख्ती के बाद भी अवैध धंधे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बराही रेंज की सिमरा व फैजुल्लागंज बीट क्षेत्र से गुजर रही सुतिया नहर में धड़ल्ले से मछली का शिकार हो रहा है। खास बात यह है कि शिकारी खुलेआम जाल लगाकर शिकार को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल में अवैध घुसपैठ की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। अधिकारी तो सख्ती के दावे करते आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों पर सख्ती का कोई असर नहीं पड़ रहा है। लिहाजा, जंगल क्षेत्र से गुजर रही सुतिया नहर में शिकारी जाल डालकर मछली का शिकार कर वारे न्यारे कर रहे हैं। खास बात यह है कि खुलेआम हो रहे शिकार पर किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ रही है। ऐसे में अधिकारियों के जंगल सुरक्षा के दावे कैसे कारगर साबित होंगे खुद में एक बड़ा सवाल बन कर खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed