फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किराना व्यापारी से मांगी दो लाख रंगदारी, विरोध पर धमकाया

किराना व्यापारी से मांगी दो लाख रंगदारी, विरोध पर धमकाया

Mon, 15 Jan 2018 11:55 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
किराना व्यापारी से मांगी दो लाख रंगदारी, विरोध पर धमकाया
रंगदारी
मोहल्ला नखासा निवासी एक युवक को किया नामजद, तीन अज्ञात
विज्ञापन


पीलीभीत। शहर के नामचीन किराना व्यापारी से मोहल्ला नखासा निवासी एक युवक ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर आरोपी अपने तीन साथियों के साथ 12 जनवरी की रात व्यापारी के घर में घुस आया और धमकाया। पुलिस ने शुरूआती जांच करने के बाद व्यापारी की पत्नी से मिली तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात पर रविवार शाम रिपोर्ट दर्ज की है।

गैस चौराहे निवासी सुनीता रानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति नरेश जायसवाल की ड्रमंडगंज चौराहे पर करनवाल एजेंसी के नाम से किराना की दुकान है। इसका समस्त बैंक का लेन-देन का कार्य वही करती हैं। आरोप है कि मोहल्ला नखासा के रहने वाले रामबाबू वाल्मीकि पिछले काफी दिनों से उनके पति से दो लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहा है। 18 दिसंबर 2017 को उनका एक चेक गुम हो गया था, यह भी आरोपी के पास से मिला। इसको लेकर पूर्व में कानूनी कार्रवाई कराई जा चुकी है। आरोप है कि 12 जनवरी को आरोपी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। गाली गलौज करते हुए दो लाख रुपये रंगदारी का दबाव बनाने लगा। इसके बाद रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सुनगढ़ी थाना एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का कोई पुराना विवाद है। पीड़ित का कहना है कि उनका एक चेक दिसंबर में खो गया था, वह किसी तरह आरोपी के हाथ लग गया। आरोपी ने दंपति पर चेक बाउंस को लेकर कानूनी कार्रवाई भी की थी। अब दंपति रंगदारी मांगने का आरोप लगा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। समस्त बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed