{"_id":"639617e99e54ad5c13009792","slug":"crime-pilibhit-news-bly506627266","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जहीरुद्दीन बोला- पत्नी की कोई गलती नहीं, मैं ही कसूरवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जहीरुद्दीन बोला- पत्नी की कोई गलती नहीं, मैं ही कसूरवार
विज्ञापन
पीलीभीत। खाने में बाल निकलने पर पत्नी के सिर के सारे बाल काटकर उसे गंजा करने वाले जहीरुद्दीन को अब अपनी गलती का एहसास हुआ है। जमानत पर छूटकर आने के बाद उसने कहा कि गलती उसकी ही थी। उसे पत्नी से ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। इधर पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।
जहीरुद्दीन जमानत पर छूटकर घर आ गया। उसने बताया कि उससे गलती हो गई। उसका इरादा पत्नी के बाल काटने का नहीं था। हां डराने के लिए उसने मशीन जरूर हाथ में उठा ली थी, लेकिन इस दौरान दोनों के बीच कुछ इस कदर कहासुनी हो गई कि गुस्से में उसने पत्नी के सारे बाल काट दिए। इधर पुलिस ने आज जहीरुद्दीन के भाई को हिरासत में ले लिया। हालांकि भाई गांव में दूसरी जगह पर रहता है, लेकिन मुकदमे में उसका नाम भी दर्ज था।
गजरौला इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि महिला के देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, घटना के बाद गांव के लोग जहीरुद्दीन के घर जाकर घटना का पता कर रहे हैं। वहीं पीड़ित महिला सीमा घटना के दूसरे दिन शनिवार को बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई। गजरौला इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी का कहना है कि दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है, इस मामले की भी जांच की जा रही है।