फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: महिला खिलाड़ी पर होटल कर्मचारी ने कसी फब्तियां, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। एक अन्य राज्य की बैडमिंटन खिलाड़ी शहर के एक होटल में ठहरी थी। आरोप है कि वहां एक कर्मचारी ने उस पर फब्तियां कसीं। शिकायत करने पर मैनेजर ने कर्मचारी के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में चार दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता चल रही है। इसमें भाग लेने के लिए एक अन्य राज्य की महिला खिलाड़ी आई थी, जो यहां एक होटल में ठहरी थी। आरोप है कि होटल का कर्मचारी संजीव कुमार कई बार गाने गाते हुए खिलाड़ी के पास से निकला। इस पर खिलाड़ी ने मैनेजर को कर्मचारी की हरकत के बारे में बताया और होटल छोड़कर जाने की बात कही। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि होटल के मैनेजर दिनेश शर्मा की तहरीर पर संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मगर फब्तियां के मामले में जेल नहीं भेज सकते थे इसीलिए उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed