हरीश हत्याकांड की जांच सुनगढ़ी इंस्पेक्टर से हटाई
सार
हरीश हत्याकांड की जांच सुगनढ़ी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी से हटाकर बीसलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को दे दी गई है। बीसलपुर के गांव सावेपुर निवासी मेडिकल स्टोर स्वामी हरीश गंगवार (45) छह सितंबर को पीलीभीत के असम रोड चौराहे से रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। सुनगढ़ी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हरीश के परिवार वालों ने 11 सितंबर को बीसलपुर के 12 पत्थर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन