{"_id":"613906bc8ebc3e213820e378","slug":"crime-pilibhit-news-bly458985651","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बच्चे के घायल होने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बच्चे के घायल होने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
बंडा हाईवे पर मारपीट की घटना पर एकत्र हुई लोगों की भीड़।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। कार की टक्कर से गांव कल्यानपुर निवासी चांद मियां का पुत्र उवैस (4) गंभीर घायल हो गया। हादसा के बाद कार सवार की पिटाई कर दी गई। घटना की जानकारी पर दोनों पक्षों के लोगों के एकत्र होने लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए। एक पक्ष के लोगों ने सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
हादसा बंडा हाईवे पर बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हुआ। गांव अमृतपुर ताल्लुके घुंघचाई निवासी परमजीत सिंह (55) अपने पुत्र सोना (28) के साथ कार से गोमती गुरुद्वारा स्थित घर लौट रहे थे। बंडा हाईवे पर गांव कल्यानपुर के समीप कार की टक्कर से गांव कल्यानपुर निवासी चांदमियां का पुत्र उवैस (4) घायल हो गया। शोरशराबा पर एकत्र हुए लोगों ने कार सवारों की पिटाई कर दी। बीच-बचाव को आए अन्य लोगों को भी पीटा गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के एकत्र हुए लोगों ने घायल पक्ष के लोगों की पिटाई की। एक पक्ष के गांव कल्यानपुर निवासी चांदमियां के रितेश्दार मसीबुल्ला (35), मोहम्मद मियां का पुत्र शोहिद (15), दूसरे पक्ष के कार सवार परमजीत सिंह (55), उनका पुत्र सोना (28), गांव जगतपुर ताल्लुके घुंघचाई निवासी रिकमनजीत सिंह, उसका साथी सुखराज सिंह (28), गांव अमृतपुर निवासी मंशा (66) घायल हो गईं। कई राहगीरों को भी पीटा गया।
कार्रवाई की मांग को लेकर परमजीत पक्ष के लोगों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल क्राइम वीरेश कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर घायलों को मेडिकल को भिजवाया। गांव अमृतपुर ताल्लुके घुंघचाई निवासी हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में घटना के बाद पिता पर जानलेवा हमला कर घायल करने, बाल पकड़कर पीटने आदि का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष के चांद मियां ने तेजी और लापरवाही से कार चलाकर पुत्र को टक्कर मारकर गंभीर घायल करने, रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने जाने पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर मारपीट कर घायल करने, शोर-शराबा पर जान से मारने की धमकी देकर हथियारों को लहराते हुए जाने का आरोप लगाया। सीओ वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के बाद हुई मारपीट पर दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से तहरीर दी जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।