{"_id":"60e89b8d8ebc3e87bb6cafb5","slug":"crime-pilibhit-news-bly4525987113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगीठेर की प्रधान के बेटे समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगीठेर की प्रधान के बेटे समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
बरखेड़ा। सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाने की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास मिली बोलेरो गाड़ी के कागजात न दिखाने पर पुलिस ने सीज कर दी।
बरखेड़ा प्रभारी निरीक्षक केके शर्मा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार दोपहर बाद सूचना मिली कि कुछ लोग बीडीसी सदस्यों पर सपा प्रत्याशी रंजना गंगवार के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर ब्लॉक गेट के पास जोगीठेर निवासी रवि कुमार, दीपक गंगवार अरविंद और ईंटारोड़ा गांव के कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दीपक जोगीठेर गांव की प्रधान मुन्नी देवी का बेटा है। चारों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया। एसडीएम के यहां पेश करने पर सभी को जमानत मिल गई। संवाद