फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

12 वीं के छात्र का फंदे से लटका मिला शव

Tue, 13 Apr 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर (पीलीभीत)। खेत पर काम करते वक्त अचानक गायब हुए 12वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूसरे दिन उसका शव गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में शीशम के पेड़ से लटका मिला। परिवार वालों ने गांव के ही चार लोगों से चल रही पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई। हालांकि कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरबाड़ा के निवासी संजीव मिश्रा ने बताया कि उसका छोटा भाई विजय (17) पुत्र गिरीश चंद्र मिश्रा इंटरमीडिएट का छात्र था। रविवार दोपहर एक बजे दोनों खेत पर गेहूूं काटने के लिए गए थे। दोपहर तीन बजे वह खाना खाने के लिए घर आ गए। विजय ने बाद में खाने की बात कह दी थी और खेत पर ही रुक गया था। शाम करीब पांच बजे वह दोबारा खेत पर पहुंचे तो विजय गायब था। आसपास के खेतों पर तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। घर गए तो वहां भी विजय नहीं पहुंचा था। इसके बाद परिवार वालों और ग्रामीणों संग भाई को खोजते रहे। लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में शीशम के पेड़ पर रस्सी से बने फंदे से उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो शोर मच गया। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। फिर सूचना पुलिस को दी गई। सीओ बीसलपुर प्रशांत कुमार, कोतवाल कमल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया। शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। वहीं, परिवार के सदस्यों ने पुरानी रंजिश में गांव के एक परिवार पर अपहरण के बाद हत्या कर फंदे से लटकाने का मौखिक आरोप लगाया। इसे लेकर पुलिस छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

हत्या की आशंका जताते हुए ये बताई रंजिश
मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही एक परिवार के चार सदस्यों पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब दो दशक पूर्व गांव के एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इसमें उनके पिता भी आरोपी थे। मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। दो दशक पुरानी रंजिश को ही वजह बताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ बीसलपुर की अगुवाई में टीम छानबीन कर रही है। - किरीट कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed