फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सोता रहा परिवार, चोर समेट ले गए पांच लाख का सामान

Thu, 28 Jan 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा। दंपती के कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर चोर दूसरे कमरे में रखे दो लाख रुपये समेत पांच लाख का सामान समेट ले गए। खास बात रही कि बरामदे में सो रहे दो भाइयों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। दूसरे दिन सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव निवासी किसान लालाराम ने बताया कि गांव में ही उनके दो मकान है। सोमवार रात एक मकान में वह पत्नी सत्यवती संग थे। दूसरे मकान में बेटा रिंकू, उसकी पत्नी अल्का, छोटे बेटे सुमित, बबलू रुके थे। रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद रिंकू और अल्का कमरे में सोने चले गए। बाकी दो बेटे बरामदे में सो गए। देर रात चोर छत के रास्ते मकान में प्रवेश कर गए। रिंकू और अल्का के कमरे को बाहर से कुंडी लगा दी। फिर दूसरे कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर दो लाख रुपये, जेवरात समेत पांच लाख का सामान समेट ले गए। मंगलवार सुबह जागने पर बाहर सुमित और बबलू बड़े भाई के कमरे की तरफ गए तो बाहर से कुंडी लगी मिली। दूसरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। फिर कुंडी खोलकर भीतर मौजूद भाई-भाभी को जगाया। चोरी के शोर पर दूसरे मकान में ठहरे माता-पिता और आसपास के ग्रामीण भी आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। घर से चोरी किया गया बक्सा 200 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिल गया। हालांकि उसमें रखा सामान चोर ले गए थे। इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि परिवार में आपसी विवाद चल रहा है। घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। मामले की जांच करा रहे हैं। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed