{"_id":"6011b43f8ebc3e08912479ba","slug":"crime-pilibhit-news-bly4351923160","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सुनगढ़ी थाना क्षेेत्र के ट्रांसपोर्ट कांशीराम कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय विजय पुत्र रीतराम राजीव कॉलोनी में खुशीराम के खाली मकान की रखवाली करता था। मंगलवार शाम सात बजे वह घर से खाना खाकर मकान पर सोने के लिए गया था। दूसरे दिन बुधवार दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले चिंतित हो गए। पिता शाम पांच बजे उसे वहां देखने के लिए पहुंचे तो गेट भीतर से बंद था। पड़ोस के मकान की छत के रास्ते से वह मकान में दाखिल हुए। वहां विजय का शव बरामदे में रस्सी के बने फंदे से कुड़े पर लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। मृतक के पिता ने बताया कि खुशीराम से उनकी पुरानी जान पहचान थी। रेलवे से रिटायर्ड होने के बाद खुशीराम बरेली में परिवार समेत रहने लगे थे। यहां पर उनके मकान की रखवाली को विजय रूकता था। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को कब्जे में लिया गया है। परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।