{"_id":"6011b2998ebc3e3291455f34","slug":"crime-pilibhit-news-bly435190680","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। बाइक पर ससुराल जा रहे मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका दो साल का बेटा घायल हो गया। बाइक चलाने के दौरान मजदूर हेलमेट लगाए था।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के ईंटगांव निवासी विवेक मिश्रा (27) पुत्र कृष्ण बहादुर मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम वह लखीमपुर खीरी के भरतपुर गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। उनके साथ दो साल का बेटा यश भी था। विवेक का साला शिवम और पत्नी नीटू पहले जा चुके थे। बंडा रोड पर घनश्यामपुर गांव के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर चोटें आने से विवेक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर बैठा दो साल का बेटा घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को बिलसंडा सीएचसी भिजवा दिया। इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि बुुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के भाई ज्ञानेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।