फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पहले कार पर पत्थर बरसाए, फिर लगा दी आग

Wed, 18 Nov 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
आग में जली हुई कार - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। घर के बाहर खड़ी कार पर कुछ खुराफातियों ने पहले पत्थर मारकर तोड़फोड़ की, फिर आग लगा दी गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग जमा हुए और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला तुलाराम निवासी चंद्रकली पत्नी इतवारीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। देर रात कुछ लोगों ने कार में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की। फिर कार में आग लगा दी। आग की लपटें उठने पर आसपास के लोग जमा हो गए। शोर सुनकर कार मालिक भी घर से निकल आए। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मगर दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले से एकजुट लोगों ने आग पर काबू पा लिया। कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार में पत्थर भी पड़े मिले। पीड़िता ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह ने बताया कि अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आग लगाने वालों का पता लगाने को सुरागरसी करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed