फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात पुलिस ने छापा मारा। यहां एक मकान में देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं को दो युवकों केे साथ गिरफ्तार किया गया। मकान मालिक पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मकान में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर छापा मारा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा ताल्लुके महाराजपुर निवासी मंतो देवी ने गांव के बाहरी हिस्से में अपना मकान बनवा रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वहां लंबे समय से देह व्यापार का धंधा होता है। किसी के समझाने पर भी महिला नहीं मानती। उससे गांव का माहौल भी खराब होता है। गांव के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। उसमें बताया गया कि महिला मकान में अवैध तरीके से देह व्यापार कराती है। शुक्रवार की रात कुछ बाहर के लोग महिला के घर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को उसकी सूचना दी। कोतवाली इंस्पेक्टर राम सेवक ने बताया कि सूचना मिलने पर महिला और थाना पुलिस की टीम ने मकान में छापा मारा। वहां पुलिस ने मंतो देवी के अलावा एक अन्य महिला और दो युवकों को पकड़ लिया। महिला और दोनों युवक अमित सिंह और विशाल सिंह उत्तराखंड के नानकमत्ता क्षेत्र के सडाडिया के रहने वाले हैं। दोनों मकान में महिलाओं के साथ मौजूद मिले। मकान मालिक मंतो देवी पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर राम सेवक ने बताया कि देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापा मारा था। उसमें दो महिलाओं व दो पुरुषों को पकड़ा गया। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed